RADA
मध्यप्रदेश

दर्दनाक हादसा : गुब्बारा निगलने से आठ माह के मासूम की मौत

शिवपुरी । में एक आठ माह के मासूम की गुब्बारा निगलने से मौत हो गई। नया बस स्टैंड क्षेत्र निवासी संजय सोनी का बेटा धनु रविवार सुबह घर में खेल रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

खेलते समय उसने एक गुब्बारा मुंह में डाल लिया, जो उसकी सांस नली में फंस गया।बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत सिद्धि विनायक अस्पताल ले गए।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

वहां से उन्हें नवजीवन अस्पताल भेज दिया गया। दोनों निजी अस्पतालों में इलाज नहीं मिला। इसके बाद परिजन बच्चे को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। उन्होंने बच्चे की सांस नली से गुब्बारा निकाल लिया। लेकिन, लंबे समय तक ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण बच्चे की मौत हो गई। संजय सोनी का यह दूसरा बेटा था। मासूम की मौत से पूरा परिवार टूट गया है।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

समय पर लाते तो बच जाती जान-

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. डी. परमहंस ने बताया कि बच्चा देर से लाया गया। अगर समय पर लाया जाता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका