और जीवनशैली

डेकोरेशन में आ सकते हैं काम, खराब पड़े पुराने टायर से बनाएं ये 7 यूनिक चीजें

कार या बाइक के पुराने और खराब हो चुके टायर को लोग अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं या फिर मैकेनिक के पास ही छोड़ देते हैं। लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी और मेहनत के साथ इन्हें बेहद खूबसूरत और उपयोगी चीजों में बदला जा सकता है। ये टायर मजबूत और टिकाऊ होते हैं, जिन्हें डेकोरेशन में इस्तेमाल किया जा सकता है। पुराने टायरों की मदद से बालकनी, घर या गार्डन को नया और यूनिक लुक दे सकते हैं। इनसे प्लांटर बनाकर उसमें रंग-बिरंगे फूल लगा सकते हैं। साथ ही इन्हें बैठने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 7 यूनिक आइडिया, जिनसे आप पुराने टायर को नया रूप दे सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

1- गार्डन प्लांटर
पुराने टायर को फेंकने के बजाय आप उसे एक खूबसूरत गार्डन प्लांटर में बदल सकते हैं। इसके लिए टायर को अच्छी तरह साफ करके उस पर अपनी पसंद के चमकीले या पेस्टल रंगों से पेंट कर दें। चाहें तो उस पर डिजाइन, पैटर्न या आर्टवर्क बनाकर इसे और भी आकर्षक लुक दे सकते हैं। पेंट सूखने के बाद टायर के अंदर अच्छी क्वालिटी की मिट्टी भर दें और उसमें अपने पसंदीदा फूल, हर्ब्स या छोटे-छोटे पौधे लगा दें। इसे जमीन पर रख सकते हैं या दीवार पर टांगकर वर्टिकल गार्डन का हिस्सा भी बना सकते हैं।

2- झूला बनाएं
आंगन या गार्डन में कोई मजबूत पेड़ है, तो पुराने टायर की मदद से बच्चों के लिए झूला तैयार किया जा सकता है। इसके लिए टायर को साफ कर अपने मन पसंद का रंग-बिरंगा पेंट कर सजा दें। इसके बाद एक मजबूत रस्सी या चेन की मदद से टायर को पेड़ की मजबूत डाल पर बांध दें। ध्यान रखें कि गांठें अच्छी तरह कसी हों और झूला जमीन से सही ऊंचाई पर हो, ताकि बच्चे आराम से बैठ सकें।

3- कुर्सी या स्टूल
पुराने टायर को एक स्टाइलिश और आरामदायक कुर्सी या स्टूल बनाया जा सकता है। इसके लिए टायर को साफ कर पेंट कर दें। इसके बाद टायर के ऊपर लकड़ी या मजबूत गोल टॉप फिट करें या मोटा कुशन लगाकर उसे सॉफ्ट और आरामदायक बना लें। आप चाहें तो कुशन पर आकर्षक कवर चढ़ाकर उसे और भी सुंदर बना सकते हैं। इसे आप अपनी बालकनी, गार्डन या घर के आउटडोर एरिया में रख सकते हैं, जो दिखने में थोड़ा यूनिक लगेगा।

4- सेंटर टेबल बनाएं
पुराने टायर से यूनिक और स्टाइलिश सेंटर टेबल भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए साफ टायर को अपनी मन पसंद के रंग से पेंट कर दें। इसके बाद टायर के ऊपर मजबूत लकड़ी का बोर्ड या ग्लास टॉप फिट करें। चाहें तो टेबल के अंदर वाले हिस्से में रस्सी, कपड़ा या लकड़ी से डेकोरेटिव फिनिश देकर और भी आकर्षक बना सकते हैं। इसे आप ड्राइंग रूम, बालकनी या गार्डन कहीं भी सेट कर सकते हैं।

5- दीवार को दें अलग लुक
पुराने टायर को दीवार पर भी लगाकर एक अलग और यूनिक लुक दिया जा सकता है। इसके लिए टायर को पेंट कर लें। चाहें तो आर्टवर्क, पैटर्न या डिजाइन भी बना सकते हैं। अब टायर को आधा-आधा काटकर दीवार पर अलग-अलग शेप में इस्तेमाल करें। इसके अंदर फेयरी लाइट्स, छोटे शोपीस, छोटे पौधे और फोटो फ्रेम लगाकर एक खूबसूरत लुक दे सकते हैं। इसे आप अपनी बालकनी की दीवार पर लगा सकते हैं।

6- बच्चों के लिए प्ले एरिया
पुराने टायर से बच्चों के लिए प्ले एरिया तैयार कर सकते हैं। इसके लिए टायरों को जमीन में आधा दबाकर अलग-अलग शेप और पैटर्न में लगाएं। आप इन्हें सीधी लाइन, गोल आकार या जिग-जैग पैटर्न में लगाकर बच्चों के लिए कूदने-फांदने और बैलेंस बनाने की एक्टिविटी तैयार कर सकते हैं।

7- पेट बेड
अगर आपके घर में पालतू कुत्ते या बिल्ली हैं तो यह टायर उनके काम आ सकता है। इससे आप इनके लिए एक आरामदायक और स्टाइलिश बेड तैयार कर सकते हैं। इसके लिए टायर के अंदर सॉफ्ट और मोटा कुशन या पुराना तकिया फिट कर दें, ताकि पेट को आरामदायक और गर्माहट भरा स्पेस मिल सके। इसे चाहें तो रंग-बिरंगा पेंट करके और भी आकर्षक बना सकते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका