RADA
खेल

गुजरात के बाहर होने से प्लेऑफ की दौड़ में बची छह टीमें

गुजरात के बाहर होने से प्लेऑफ की दौड़ में बची छह टीमें

आईपीएल 2024 सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और 13 मैचों के बाद 19 अंक लेकर शीर्ष पर बनी हुई है। केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच सोमवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और मैच में टॉस भी नहीं हो सका। बारिश के कारण इस मैच को रद्द किया गया जिससे दोनों टीमों ने एक-एक बांटे। इस तरह गुजरात की टीम आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। अब पांच टीमें बची हैं जो प्लेऑफ के लिए दावेदारी पेश कर रही हैं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजस्थान के लिए मुश्किल नहीं डगर
राजस्थान की टीम भले ही आधिकारिक रूप से प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं कर सकी है, लेकिन उसके लिए आगे की राह कठिन नहीं है। राजस्थान ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी और पहले नौ में से आठ मैच जीते थे। ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, लेकिन उसने पिछले तीन मैच गंवा दिए और वह फिलहाल 12 मैचों में आठ जीत और चार हार के साथ 16 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। राजस्थान का नेट रन रेट भी +0.349 का है। राजस्थान के दो मैच शेष हैं, अगर टीम एक मैच भी जीतने में सफल रही तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, लेकिन टीम को दोनों मैचों में हार मिली तो उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। हालांकि, इस स्थिति में भी राजस्थान के लिए प्लेऑफ में पहुंचना कोई दूर की कौड़ी नहीं होगी क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाएंट्स ही ऐसी टीम है जो 16 अंकों तक पहुंच सकती हैं। राजस्थान का नेट रन रेट फिलहाल इन सभी से बेहतर है, ऐसे में उसे अधिक दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन साथ ही राजस्थान को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उसका नेट रन रेट माइनस में ना जाए।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका