RADA
टेक्नोलॉजी
Trending

Skoda Octavia RS की भारत में धमाकेदार वापसी तय: जानिए कब और कितनी कीमत में होगी लॉन्च

जो लोग लम्बे समय से Skoda Octavia RS का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अब बड़ी खबर सामने आई है। Skoda Auto India ने इस बात को ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है कि Octavia RS इस साल भारत में दोबारा लॉन्च की जाएगी।Skoda India के नए ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने हाल ही में बताया कि, “Octavia RS एक ऐसी कार है जिसे हम इस साल भारत में जरूर लाएंगे।” हालांकि उन्होंने लॉन्च की कोई पक्की तारीख नहीं बताई, लेकिन माना जा रहा है कि ये त्योहारी सीज़न तक बाजार में दस्तक दे सकती है। Octavia RS के पहले भी भारत में जब वेरिएंट लॉन्च हुए थे, तो उन्हें शानदार रिस्पॉन्स मिला था। खासकर RS 245 वर्जन की सिर्फ 200 यूनिट आई थीं, लेकिन वो भी कुछ ही वक्त में पूरी तरह बिक गई थीं। इसकी पॉपुलैरिटी यही दिखाती है कि Octavia RS सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस और स्टाइल का कॉम्बो है – जो कई कार लवर्स की ड्रीम कार भी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

CBU के रूप में आएगी नई Octavia RS, दमदार इंजन और हाई परफॉर्मेंस की उम्मीद – नई Skoda Octavia RS इस बार भारत में CBU (Complete Built Unit) के तौर पर लाई जाएगी। यानी यह कार पूरी तरह बनी-बनाई विदेश से सीधे भारत आएगी। इसी वजह से इसकी कीमत पहले से ज्यादा हो सकती है, लेकिन फीचर्स और परफॉर्मेंस भी उतने ही दमदार मिलने वाले हैं। बात करें इसके इंजन की, तो इस कार में 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो लगभग 261 bhp की पावर जनरेट करता है। यह वही इंजन है जो हाल ही में लॉन्च की गई Volkswagen Golf GTI में इस्तेमाल किया गया है। मतलब, इसमें वो सारी खूबियां होंगी जो एक प्रीमियम स्पोर्ट्स सेडान में होनी चाहिए।Octavia RS का परफॉर्मेंस रिकॉर्ड हमेशा से दमदार रहा है – और यही वजह है कि इसकी एक खास फैन फॉलोइंग बन चुकी है। स्पोर्टी डिजाइन, रेसिंग जैसी फील और हाईवे पर एक्सीलेंट ड्राइविंग एक्सपीरियंस इसे बाकी से अलग बनाता है।

क्या होगी Skoda Octavia RS की कीमत? जानिए लॉन्चिंग से पहले का अनुमान – जैसा कि ऊपर बताया गया, Octavia RS इस बार CBU यूनिट के तौर पर आएगी, तो इसकी कीमत भी उसी हिसाब से ज्यादा होने वाली है। ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी कीमत 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ऊपर जा सकती है। ये कीमत सुनने में थोड़ी ज्यादा जरूर लग सकती है, लेकिन अगर आप RS के DNA को समझते हैं – तो यह वैल्यू फॉर मनी लगने लगती है। खासतौर पर तब जब आप जानते हैं कि इसे परफॉर्मेंस कार सेगमेंट में ही रखा जाता है, न कि आम फैमिली सेडान में। Skoda का यह लॉन्च भारतीय बाजार के उन खरीदारों को टारगेट करेगा, जो प्रीमियम कार और दमदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं। और अगर आप Volkswagen Golf GTI को पसंद करते हैं, तो Octavia RS भी आपके लिए वैसा ही परफॉर्मेंस पैकेज बन सकती है – बस थोड़ी ज्यादा कीमत के साथ।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका