RADA
अपराध
Trending

लाखाें के नकली नोट के साथ तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी। गुवाहाटी की दिसपुर थाना क्षेत्र इलाके में स्पेशल टास्क फोर्स असम (एसटीएफ) की टीम ने एक अभियान चलाकर भारी मात्रा में नकली भारतीय मुद्रा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। एसटीएफ ने सोमवार को बताया कि दिसपुर थाना क्षेत्र के खानापाड़ा इलाके में स्थित रिसर्च गेट के पास चलाए गए इस अभियान के दौरान पांच सौ रुपये के 2,99,500 रूपये नकली भारत मुद्रा के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार आरोपित की पहचान राजीव रांग्पी (33) के रूप में की गई है। जो पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिला का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने नकली नोट के अलावा एक मोबाइल फोन जब्त किया है। गुवाहाटी के गीता नगर इलाके में रहकर राजीव नकली नोट का अवैध कारोबार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपित के पास से जब्त की गई नकली नोट एसटीएफ ने दिसपुर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका