अपराध
Trending

चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार  

पूर्वी चंपारण । बिहार के मोतिहारी शहर स्थित छतौनी बस स्टैंड से मंगलवार को पटना से आयी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने स्थानीय छतौनी थाना पुलिस के सहयोग से 3 किलो 900ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को दबोच लिया।

ये खबर भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं मोतीचूर के स्वादिष्ट लड्डू का भोग

ये खबर भी पढ़ें : अगस्‍त 391588 यूनिट्स की बिक्री टीवीएस ने की

गिरफ्तार तस्कर की पहचान घोड़ासहन के माईस्थान वार्ड 4 निवासी बृजकिशोर के रूप में हुई है। जिसने पूछताछ में बताया कि वह चरस की खेप लेकर दुसरे प्रदेश जाने वाला था। हालांकि इसकी गुप्त सूचना मिलने परनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों की टीम ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया।एनसीबी की टीम ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर तस्कर को अपने साथ ले गयी।

ये खबर भी पढ़ें : ‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा, महतारी वंदन तिहार’ का भव्य आयोजन

छापेमारी में छतौनी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के इंस्पेक्टर एसके शर्मा सहित विनोद कुमार, प्रवीण कुमार, शशि पासवान, सचिन कुमार व लवकुश उपाध्याय सहित अन्य शामिल थे। इसकी जानकारी बुधवार को एएसपी सदर शिखर चौधरी ने दी है।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री बगिया कैंप कार्यालय से मरीजों को मिल रही है तत्काल सहायता

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper