RADA
अपराध
Trending

शराब पीने के लिए पैसे ना मिलने पर बेटे ने अपने ही घर में लगाई आग

दुर्ग । भिलाई के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम पतोरा में मां द्वारा शराब पीने के लिए पैसा ना मिलने पर रविवार देर शाम एक बेटे ने अपने ही घर में आग लगा दी। घटना के बाद उतई थाने में केस दर्ज कराया गया है।आरोपित घटना के बाद से फरार है।आगजनी में करीब तीन लाख रुपये का सामान के नुकसान की बात कही गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टीआई विपिन रंगारी ने बताया है कि ग्राम पतोरा में रहने वाली लक्ष्मी श्रीवास के दो बेटे हैं। रविवार देर शाम को लक्ष्मी से उसके बड़े बेटे ने तरुण श्रीवास शराब के नशे में घर पहुंचा और मां से शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। मां ने रुपये ना होने की बात कहकर टाल दिया और अपने मायके गांव अकलोरडीह चली गई।जिसके बाद नाराज शराबी बेटे ने घर में आग लगा दी। आग लगाने की सूचना महिला के छोटे बेटे लोकनाथ श्रीवास ने फोन पर अपनी मां को बताई।छोटे बेटे और पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड मौके को बुलवाकार आग को बुझाया गया। महिला ने उतई थाने में अपने बड़े बेटे के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद से आरोपित फरार है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका