RADA
छत्तीसगढ़
Trending

दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : जीत की ओर भाजपा उम्मीदवार सुनील साेनी, 20629 वोटों से चल रहे आगे  

रायपुर । रायपुर दक्षिण विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा लगातार जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। दस चरण की काउंटिंग के बाद भाजपा ने 20 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है। भाजपा को अब तक 42667 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस को महज 22038 वोट ही मिल पाये हैं। 10 राउंड की गिनती के बाद कुल बढ़त 20629 की बढ़त बना ली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तस्वीर पहले राउंड से ही साफ हो गई है। सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे हैं। कहीं पर भी स्थिति  टक्कर की नहीं दिख रही। हर राउंड में भाजपा आगे है। वहीं आकाश शर्मा एक भी राउंड में आगे नहीं रहे। इस बीच भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता काफी उत्साह नजर आ रहे हैं। खबर यह भी हैै कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचने वाले हैं, जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।

  दस चरण के बाद

बीजेपी: 42667 – सुनील सोनी,

कांग्रेस: 22038 – आकाश शर्मा,

कुल बढ़त: 20629 (बीजेपी)

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका