छत्तीसगढ़

जिला प्रशासन के निर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में “वाटर फॉर आल ” अभियान की नियमित मॉनिटरिंग, क्रियान्वयन पर विशेष जोर

 

नगर निगम रायपुर क्षेत्र में सभी ज़ोनों द्वारा अब तक लगभग 200 से अधिक प्रतिष्ठानों में

वाटर फॉर आल  के स्टीकर प्रदर्शित किये जा चुके हैँ

रायपुर – रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार औऱ नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री बिवदीप के निर्देशानुसार रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में *“वाटर फॉर आल”* अभियान के अंतर्गत रायपुर के समस्त होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में नागरिकों को नि:शुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने हेतु नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण, स्टीकर सत्यापन एवं शपथ पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही सतत रूप से की जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक प्रतिष्ठान में *“वाटर फॉर आल”* का स्टीकर प्रदर्शित हो तथा ग्राहकों को बिना किसी शुल्क के स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए, नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत *वाटर फॉर आल * के स्टीकर लगभग 200 से अधिक प्रतिष्ठानों में प्रदर्शित किये जा चुके हैँ।
नियमित निगरानी एवं सघन कार्यवाही के परिणामस्वरूप अब रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंट्स में ग्राहकों को नि:शुल्क शुद्ध पेयजल सहज रूप से उपलब्ध हो रहा है। जिला प्रशासन की इस पहल से आम नागरिकों को विशेष राहत मिली है तथा जनहित के इस अभियान को सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है।
जिला प्रशासन के निर्देशन में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि “वाटर फॉर आल ” अभियान की मॉनिटरिंग निरंतर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में जारी रहेगी तथा उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका