Join us?

छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-ओडि़शा सीमा पर आज भीषण सड़क दुर्घटना हुआ है, जिसमें 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं आठ लोगों की हालत गंभरी बताई जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ, जब ऑटो को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ऑटो में कुल 15 लोग सवार थे, जिसमें से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं आठ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस हादसे में एक बाइक सवार की भी मौत हुई है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा जगदलपुर शहर से सटे ओडि़शा के बोरीगुमा में हुआ है। घटना में स्कार्पियो सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। वहीं घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की भी मौत हुई, जबकि ऑटो सवार छह लोगों की मौत हुई है। इनमें तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ा। वहीं चार लोगों की मौत अस्पताल में हुई। घटना के बाद मौके से स्कार्पियो का ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button