खेल

SPORT NEWS : इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग इलेवन का एलान

नईदिल्ली। इंग्लैंड ने कल से विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है। इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की वापसी हुई है। वहीं स्पिनर शोएब बशीर को डेब्यू का मौका मिला है। बता दें कि मुख्य स्पिनर जैक लीच चोट की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे। ऐसे में उनकी जगह युवा स्पिनर शोएब बशीर को डेब्यू का मौका मिला है। इसके अलावा मार्क वुड की जगह सीनियर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की टीम में वापसी हुई है। दूसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड टीम तीन स्पिनर्स और एक तेज गेंदबाज के साथ उतरी है। पहले टेस्ट में भी इंग्लैंड टीम सिर्फ एक तेज गेंदबाज के साथ उतरी थी। हालांकि, हैदराबाद में खेले गए उस टेस्ट में मार्क वुड प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, लेकिन दूसरे टेस्ट में मार्क वुड की जगह जेम्स एंडरसन को मौका दिया गया है। एंडरसन टीम में एकमात्र तेज गेंदबाज हैं।
दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर और जेम्स एंडरसन।

Back to top button
📰 E-Paper