खेल

Sports News : टीम इंडिया से आज फिर से जुड़ेंगे अश्विन, बीसीसीआई ने दी जानकारी

Sports News : टीम इंडिया से आज फिर से जुड़ेंगे अश्विन, बीसीसीआई ने दी जानकारी

भारत और भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। रविचंद्रन अश्विन जो मां की तबीयत खराब होने की वजह से तीसरे दिन अचानक चेन्नई लौट गए थे, आज फिर से टीम से जुड़ जाएंगे। बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि की है। यह इंग्लैंड के लिए बुरी खबर है। अश्विन के बिना शनिवार को इंग्लिश टीम ने बाकी बचे आठ विकेट 112 रन बनाने में गंवा दिए थे। ऐसे में अश्विन जैसे चैंपियन गेंदबाज की वापसी से इंग्लिश खेमा जरूर परेशान होगा। उनके आने से भारत की बल्लेबाजी भी मजबूत हुई है। यशस्वी जायसवाल भी बल्लेबाजी के लिए वापस आ चुके हैं।

बीसीसीआई ने दी जानकारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फैमिली इमरजेंसी के लिए एक दिन की अनुपस्थिति के बाद टीम में आर अश्विन की वापसी की घोषणा करते हुए खुशी जताई है। अश्विन और टीम मैनेजमेंट दोनों ने पुष्टि की है कि वह चौथे दिन से ही एक्शन में वापस आ जाएंगे और चल रहे टेस्ट मैच में टीम के लिए योगदान देना जारी रखेंगे।S

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका