खेल

Sports news: IPL 2024 से पहले साथी खिलाड़ी ने गिनाई ‘कैप्टन कूल’ की खूबियां

Sports news: IPL 2024 से पहले साथी खिलाड़ी ने गिनाई 'कैप्टन कूल' की खूबियां

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। भारत के सबसे सफल कप्तानों में उनका नाम गिना जाता है। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने एक दो नहीं, बल्कि तीन बार आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके अलावा उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आईपीएल 2024 में भी धोनी अपनी कप्तानी में सीएसके टीम को छठी बार चैंपियन बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। इस बीच आईपीएल 2024 से पहले धोनी के साथी खिलाड़ी महेश तीक्षणा ने उनकी कप्तानी की खूबियां गिनाई है।

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को लेकर श्रीलंका के युवा स्पिन गेंदबाज महेश तीक्षणा ने उनकी कप्तानी को लेकर एक बयान दिया है। भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान को लेकर महेश तीक्षणा ने कहा कि एमएस धोनी के नेतृत्व में खेलना सौभाग्या की बात है। उन्हें हर गेंदबाज पर भरोसा होता और हमें भी उनसे बहुत आत्मविश्वास मिल रहा है। भले ही हमारे ओवर में ज्यादा रन बन रहे हो, वह पारी के अंत में हमें गेंद देत हैं और हमें स्पोर्ट करते हैं, क्योंकि यह एक गेंदबाज के लिए बहुत बड़ा आत्मविश्वास होता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका