RADA
खेल

Sports news : लखनऊ ने मुंबई को 18 रन से हराया

Sports news : लखनऊ ने मुंबई को 18 रन से हराया

आईपीएल 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर लखनऊ को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। केएल राहुल की सेना ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 214 रन बनाए। जवाब में मुंबई 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 196 रन बनाए। लखनऊ ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आईपीएल 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया। केएल राहुल की टीम ने एमआई को 18 रनों से हरा दिया। दोनों टीमों का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं, लखनऊ के खाते में भले ही 14 अंक हो गए हैं लेकिन उनका नेट रनरेट -0.667 है। ऐसे में उनका प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना मुश्किल है। मुंबई इंडियंस आठ अंकों के साथ अंक तालिका में 10वें पायदान पर है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में यह सीजन मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहा। टीम को 14 में से 10 मैचों में शिकस्त मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की दमदार शुरुआत हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे रोहित शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई, जिसे नवीन-उल-हक ने तोड़ा। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को नौवें ओवर में आउट किया। वह 20 गेंदों में 23 रन बना सके। इसके बाद सूर्या बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, रोहित शर्मा 68 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्होंने 178.94 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और तीन छक्के लगाए।

इस मैच में हार्दिक पांड्या ने 16, नेहल वढेरा ने एक और ईशान किशन ने 14 रन बनाए। लखनऊ के खिलाफ नमन धीर ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने 26 गेंदों में तूफानी अर्धशतक लगाया। इस मैच में वह 62 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 221.42 के स्ट्राइक रेट से चार चौके और पांच छक्के लगाए। रोमारियो शेफर्ड एक रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई और नवीन-उलहक ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, क्रुणाल पांड्या और मोहसिन खान ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका