RADA
खेल

Sports news : स्वीप क्रिकेट : रायपुर स्मार्ट सिटी की टीम पहुंची सेमीफाइनल

Sports news : स्वीप क्रिकेट : रायपुर स्मार्ट सिटी की टीम पहुंची सेमीफाइनल

रायपुर। रायपुर के सुभाष स्टेडियम में लोकसभा निर्वाचन 2024 के स्वीप कार्यक्रम के तहत 14 अप्रैल को अंतर विभागीय स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं श्रम विभाग के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मैच में रायपुर स्मार्ट सिटी ने 187 रन विशाल स्कोर बनाकर जीत हासिल की और सेमी फाइनल में जगह बनाई।
श्रम विभाग की टीम ने इस विशाल स्कोर का पीछा करते हुए 120 रन ही बना सकी जिसमें रायपुर स्मार्ट सिटी के बल्लेबाज श्रवण कुमार ने 105 रन की बेहतरीन पारी खेली जिन्हें आज के मैच में मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
यह मैच कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजन किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी विश्वदीप ने खिलाड़ियों और नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
इस अवसर में भारी संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका