मनोरंजन

Stree 2 Box Office Collection:स्त्री 2′ फिल्म पर लोगों ने बरसाया प्यार, मंगलवार को जमकर हुई नोटों की वर्षा

नई दिल्ली। अमर कौशिक की डायरेक्टोरियल फिल्म ‘स्त्री 2’ रिलीज के पहले दिन से ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स की हरी झंडी तो मिली ही, साथ ही वर्ड ऑफ माउथ का भी पूरा फायदा मिला। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को रिलीज हुए 48 दिन बीत चुके हैं। चलिये जानते हैं कि इस मंगलवार की इसने कितना कलेक्शन कर लिया।
‘स्त्री 2’ फिल्म में चंदेरी के लोगों पर सरकटे का आतंक देखने को मिला है। तीसरे पार्ट में सरकटा कैसे मॉर्डन ख्यालों की लड़की को उठा कर ले जाता है, इस कॉमेडी के साथ फिल्म बनाई गई है। इसकी कहानी के साथ ही गाने भी पसंद किए गए हैं। खासकर तमन्ना भाटिया पर फिल्माया गया ‘आज की रात’ गाना। मैडॉक सुपरनेचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक गदर मचाने में कामयाब साबित हुई है।
‘स्त्री 2’ इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अपने सातवें हफ्ते में है। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सफलता का परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया है। ‘स्त्री 2’ हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म साबित हुई है। वहीं, अगर फिल्म के मंगलवार के आंकड़े देखें, तो इस मूवी ने 85 लाख तक की कमाई कर डाली है। ‘स्त्री 2’ फिल्म की यह कमाई सोमवार के कलेक्शन से ज्यादा है। सोमवार को फिल्म ने 60 लाख तक का कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, यह 589.60 करोड़ रुपये हो गया है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 फिल्म ने ‘एनिमल’, ‘पठान’ और ‘गदर 2’ जैसी फिल्मों को शिकस्त दी है। जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देख यह कहना गलत नहीं होग कि फिल्म को 600 करोड़ क्लब में शामिल में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

 

Back to top button
📰 E-Paper