RADA
मध्यप्रदेश

मध्‍यप्रदेश फिर से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव , जानें किन जिलों में होगी बरसात

21 जिलों में भी तेज पानी गिरने की संभावना

भोपाल। मध्‍यप्रदेश में एक बार फिर बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है। आज रविवार को प्रदेश के सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम और बैतूल जिले में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के 21 जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। हालांकि राजधानी भोपाल और इंदौर में सुबह से धूप खिली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम बारिश कराएगा। जबलपुर समेत दूसरे जिलों में भी आज गरज-चमक की स्थिति और हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार देर रात भी जबलपुर में पानी गिरा। इससे पहले शनिवार को उज्जैन, नौगांव, धार, गुना, नर्मदापुरम, इंदौर, खरगोन, सीधी और मलाजखंड में बारिश हुई। उज्जैन में सबसे ज्यादा पौन इंच पानी गिर गया। नौगांव में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक यादव ने बताया कि 1-2 सितंबर को तेज बारिश का दौर बना रहेगा। 3 सितंबर को सिस्टम आगे बढ़ेगा। इससे बारिश की एक्टिविटी कम होगी।
प्रदेश में अब तक 34.2 इंच बारिश हो चुकी है। यह मानसून सीजन के कोटे के 91 प्रतिशत से अधिक है। 3.1 इंच पानी और गिरते ही प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा भी पार हो जाएगा। प्रदेश के 10 जिलों में 40 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। मंडला में सबसे ज्यादा 47.12 इंच बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में मंडला के अलावा सिवनी, सीधी, डिंडौरी, श्योपुर, भोपाल, छिंदवाड़ा, रायसेन, नर्मदापुरम और सागर हैं। रीवा में सबसे कम 22.3 इंच बारिश ही हुई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका