RADA
अपराध
Trending

आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

रांची । दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज से आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी हुई है। वहां से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
संदिग्ध आतंकी की पहचान असहर दानिश के रूप में हुई है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने पलामू में भी छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। रांची के पकड़ा गया असहर दानिश मूल रूप से बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है। दिल्ली में उसके खिलाफ दर्ज एक मामले के आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, जिसके बाद यह गिरफ्तारी संभव हो पाई। वर्तमान में, गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी से गहन पूछताछ जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका