छत्तीसगढ़
Trending

Swine Flu : छत्तीसगढ़ के इस जिले में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

जांजगीर चाम्पा । प्रदेश के जांजगीर चाम्पा जिले के चाम्पा शहर निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की मौत हो गई है। महिला की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एस. कुजूर का कहना है कि स्वाइन फ्लू को लेकर वार्ड बना हुआ है, सभी सुविधाएं वहां है लेकिन अभी एक भी पॉजिटिव मरीज की पहचान जिला अस्पताल में नहीं हुई है। यहां जांच की जाती है।
सीएमएचओ डॉ. मनोज बर्मन ने बताया कि चाम्पा के निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य अमला को अलर्ट कर दिया गया है।

जाने क्या है इसके लक्षण-
H1N1 के कारण होने वाले फ्लू के लक्षण, जिसे आमतौर पर स्वाइन फ्लू कहा जाता है, अन्य फ्लू वायरस के समान ही होते हैं।

लक्षण आमतौर पर जल्दी शुरू होते हैं और इनमें शामिल हो सकते हैं:

बुखार, लेकिन हमेशा नहीं।
मांसपेशियों में दर्द.
ठंड लगना और पसीना आना.
खाँसी।
गला खराब होना।
बहती या भरी हुई नाक।
पानी भरी, लाल आँखें.
आँख का दर्द।
शरीर में दर्द।
सिरदर्द।
थकान और कमजोरी.
दस्त।
पेट में दर्द, उल्टी होना, लेकिन यह वयस्कों की तुलना में बच्चों में अधिक आम है।
फ्लू के लक्षण वायरस के संपर्क में आने के लगभग 1 से 4 दिन बाद विकसित होते हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper