RADA
देश-विदेश
Trending

भारत-चीन सीमा विवाद के स्थाई समाधान के लिए बीजिंग में वार्ता आज

बीजिंग। भारत और चीन सीमा विवाद के स्थाई समाधान के लिए आज यहां वार्ता करेंगे। चीन की राजधानी बीजिंग में आज होने वाली विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे। चीन ने अपने विदेशमंत्री वांग यी को विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए डोभाल कल बीजिंग पहुंचे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विशेष प्रतिनिधि स्तर वार्ता पूर्वी लद्दाख स्थित वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अप्रैल-मई, 2020 से चल रहे मौजूदा तनाव को समाप्त करने के बाद शुरू की जा रही है। विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता की व्यवस्था पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जुलाई, 2003 की बीजिंग यात्रा के दौरान की गई थी। इसका उद्देश्य यह था कि भारत-चीन के बीच सीमा विवाद का स्थाई समाधान हो सके। तब से अब तक 22 चरण की बातचीत हो चुकी है। डोभाल वर्ष 2014 से 2019 तक इस वार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता पांच वर्ष बाद हो रही है। इसकी शुरुआत फिर करने की सहमति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच अक्टूबर, 2024 में बनी थी। उसके बाद दोनों देशों के विदेशमंत्रियों की बैठक हो चुकी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका