RADA
टेक्नोलॉजी

Auto Expo से पहले Tata Nexon का 2025 मॉडल हुई लॉन्च

नई दिल्ली। साल 2025 की शुरुआत में टाटा मोटर्स ने Tata Tiago, Tiago EV और Tigor को अपडेट करने के साथ ही Tata Nexon को भी अपडेट किया है। इस अपडेट में दो नए कलर ऑप्शन और तीन नए वेरिएंट को शामिल किया गया है। दो नए कलर ऑप्शन रॉयल ब्लू और ग्रासलैंड बेज है, जबकि तीन वेरिएंट प्योर प्लस, क्रिएटिव और क्रिएटिव प्लस PS है। इसके फियरलेस पर्पल कलर थीम को बंद कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में Tata Nexon को क्या अपडेट मिले हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : आलिया भट्ट ने थाईलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, बिकिनी में ढाया कहर

नए वेरिएंट

कीमत: 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

  • इस नए वेरिएंट को स्मार्ट प्लस एस और प्योर प्लस एस वेरिएंट के बीच रखा गया है। इसमें पिछले स्मार्ट प्लस एस वेरिएंट की तुलना में कई फीचर्स दिए गए हैं, जो निम्नलिखित है।
  • 10.25-इंच टचस्क्रीन
  • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले
  • 4 स्पीकर

ये खबर भी पढ़ें : Philips TAT1169 रिव्यू: कैसे हैं फिलिप्स के ये ईयरबड्स

  • सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • एचडी रिवर्स पार्किंग कैमरा
  • ऑटो-फोल्डिंग आउटसाइड रियर व्यू मिरर (ओआरवीएम)
  • चारों पावर विंडो
  • हाई-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट

ये खबर भी पढ़ें : 124.7cc इंजन के साथ हीरो स्प्लेंडर 125 बनी नई बेस्ट माइलेज बाइक – Pratidin Rajdhani

  • फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट
  • रियर एसी वेंट
  • बॉडी-कलर डोर हैंडल
  • शार्क फिन एंटीना

ये खबर भी पढ़ें : DIY कोलेजन है क्या?कुछ बातें जो आपको जाननी चाहिए – Pratidin Rajdhani

इसे तीन इंजन ऑप्शन के साथ लेकर आया गया है, जो 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल, 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल+सीएनजी और 1.5 लीटर डीजल इंजन है।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – हिन्दी – Pratidin Rajdhani

कीमत: 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

इस नए वेरिएंट को प्योर प्लस एस और क्रिएटिव प्लस एस वेरिएंट के बीच रखा गया है। इसमें Pure Plus S वेरिएंट की तुलना में ये निम्नलिखित फीचर्स दिए गए हैं।

  • 360-डिग्री कैमरा
  • 16-इंच एलॉय व्हील
  • पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप
  • टच-इनेबल्ड ऑटो एसी पैनल
  • क्रूज कंट्रोल
  • रियर वाइपर और वॉशर
  • USB टाइप A और टाइप C चार्जर
  • कूल्ड ग्लोव बॉक्स
  • टच-इनेबल्ड स्टीयरिंग व्हील कंट्रोल

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – हिन्दी – Pratidin Rajdhani

इसे भी Pure Plus वेरिएंट की तरह तीन इंजन ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जो 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल, 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल+सीएनजी और 1.5 लीटर डीजल इंजन है।

Tata Nexon Creative Plus PS
कीमत: 12.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)

ये खबर भी पढ़ें : मन को तरोताजा कर देगी हरी-भरी वादियों में बहने वाली नरहरा जलप्रपात

इन नए Creative Plus PS वेरिएंट को क्रिएटिव प्लस S और फियरलेस प्लस PS वेरिएंट के बीच रखा गया है, जो वन-बिलो-टॉप वेरिएंट है।

  • पैनोरमिक सनरूफ
  • Bi-एलईडी हेडलैंप
  • कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट
  • कॉर्नरिंग फ़ंक्शन के साथ फ्रंट फॉग लैम्प
  • वायरलेस फ़ोन चार्जर
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
  • रियर डिफॉगर
  • कप होल्डर के साथ रियर सीट आर्मरेस्ट
  • कीलेस एंट्री
  • रियर पार्सल ट्रे
  • 6 स्पीकर (2 ट्वीटर सहित)
  • फ्रंट पार्किंग सेंसर

ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम 2 का आ गया है नया सीज़न! क्या है नया इस बार – Pratidin Rajdhani

इसे भी बाकी दो वेरिएंट की तरह ही तीन इंजन ऑप्शन के साथ लाया गया है।

ये भी मिले अपडेट

Tata Nexon में एक्सटीरियर-इंटीरियर डिजाइन और फीचर्स सहित बाकी दूसरी चीजों को समान रखा गया है। फीचर्स के मामले में नई नेक्सन में इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए डुअल 10.25-इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट भी मिलता है। इसमें वायरलेस फ़ोन चार्जर, हवादार फ्रंट सीटें और पैनोरमिक सनरूफ भी मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें : हेल्दी रहने के लिए WHO ने कुछ टिप्स शेयर किए

पैसेंजर की सेफ्टी के लिहाज से देखे तो टाटा नेक्सन को ग्लोबल NCAP और भारत NCAP दोनों में ही 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। इसमें 6 एयरबैग, 60-डिग्री कैमरा, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : नशे में लड़खड़ाकर धड़ाम से गिरीं मौनी रॉय,वीडियो हुआ वायरल

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका