
टीम प्रहरी निगम नगर निवेश ने चंदनीडीह मार्ग टाटीबंध चौक से बिलासपुर मार्ग को कब्जामुक्त करवाया
जोन 1 ने गोगांव शासकीय भूमि में लगी ठेला गुमटियों को हटाया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जोन 10 ने पचपेडी नाका में 10 हजार रू. सडक बाधा शुल्क वसूला
रायपुर – रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप और जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर निगम अपर आयुक्त पंकज के. शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं के मार्गनिर्देशन में टीम प्रहरी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी जोनों के नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही जारी है। इस क्रम में आज टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम और जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर उपअभियंता नगर निवेश लोचन चौहान की उपस्थिति में जोन 8 क्षेत्र में टाटीबंध चौक एवं उसके आस पास और वार्ड कमांक 70 संत रविदास वार्ड में चंदनीडीह मुख्य मार्ग में अभियान चलाकर अवैध ठेलो गुमटियों को हटाकर सुगम और सुव्यवस्थित यातायात कायम कर नागरिको को त्वरित राहत दिलवायी। वहीं नगर निवेश मुख्यालय उडनदस्ता और जोन 1 नगर निवेश विभाग की टीम ने जोन 1 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के निर्देश पर उपअभियंता नगर निवेश सागर ठाकुर की उपस्थिति में जोन 1 क्षेत्र गोगांव में शासकीय भूमि पर कब्जा करके लगाये गये ठेलो गुमटियों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाकर शासकीय भूमि कब्जा मुक्त करते हुए यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाया।
जोन 10 नगर निवेश विभाग द्वारा पचपेडी नाका में 10 हजार रू. सडक बाघा शुल्क वसूलने की कार्यवाही जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देश पर नगर निवेश उपअभियंता रविप्रभात साहू की उपस्थिति में की गई एवं अभियान चलाकर मुख्य मार्ग पचपेडी नाका और आस पास ठेले गुमटी हटाकर मार्ग को सुगम व सुव्यवस्थित बनाने का कार्य करते हुए नागरिको को त्वरित राहत दिलायी गयी। जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम ने निगम मुख्यालय उडनदस्ता नगर निवेश विभाग के साथ संयुक्त अभियान यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में चलाकर जोन 3 जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल के निर्देश पर उपअभियंता अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में पंडरी मुख्य मार्ग में अवैध ठेले गुमटियां हटाकर मार्ग को अवैध कब्जो से मुक्त किया गया। इसी प्रकार जोन 4 क्षेत्र के तहत जोन कमिश्नर अरूण ध्रुव के नेतृत्व में एवं जोन उपअभियंता नवीन वर्मा की उपस्थिति में जोन 4 के मुख्य मार्गो बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर जोन 4 नगर निवेश विभाग एवं निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता की टीम द्वारा मार्गो को ठेला गुमटी हटाकर अवैध कब्जो से मुक्त करवाते हुए यातायात सुगम बनाने की कार्यवाही कर नागरिको व वाहन चालको को त्वरित राहत दी गई।


