RADA
छत्तीसगढ़
Trending

टीम प्रहरी का अभियान: जीई रोड एनआईटी मार्ग अतिक्रमण मुक्त, यातायात हुआ सुगम

टीम प्रहरी ने जीई रोड एनआईटी मुख्य मार्ग को अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त किया, लेंड स्केपिंग पर किया अवैध निर्माण रोका, लगभग 10 से अधिक स्थानों पर हटाए अतिक्रमण, नागरिकों को क्षेत्र में यातायात सुगम बनाकर त्वरित राहत दिलवाई l

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम और जिला पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग द्वारा संयुक्त अभियान राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मुख्य मार्गो एवं बाजार क्षेत्रों में जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने, शिक्षण संस्थाओं के पास नशे के सामानों का विक्रय किये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने एवं कतिपय असामाजिक गतिविधियों पर नगर हित में प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुकूल कड़ाई के साथ कारगर अंकुश लगाने को दृष्टिगत रखकर अभियान किया गया. आज इस क्रम में जनहित में जनसुविधा हेतु नगर वासियों को सुगम यातायात देने अभियान डीएसपी श्री सतीश ठाकुर, रायपुर नगर पालिक निगम के नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन 7 जोन कमिश्नर श्री रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे , सहायक अभियंता नगर निवेश विभाग श्री आशुतोष सिंह, उप अभियंता नगर निवेश विभाग सुश्री रुचिका मिश्रा सहित नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग और जोन 7 नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में चलाया गया.

राजधानी शहर रायपुर में जीई मार्ग में एनआईटी के समीप मुख्य मार्ग के क्षेत्र को अभियान चलाकर नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेश विभाग के उड़न दस्ता की टीम और नगर निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग की टीम ने रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग के सहयोग से अतिक्रमण से मुक्त करवाया. इस दौरान लगभग 10 से अधिक स्थानों पर अतिक्रमण एनआईटी मुख्य मार्ग क्षेत्र तक हटाए गए और नागरिकों को सुगम यातायात देने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए राहत दिलवाई गयी. साथ ही एनआईटी के समीप लेंड स्केपिंग पर किया गया अवैध निर्माण तत्काल रोका गया. टीम प्रहरी का लोकहितेषी अभियान जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नागरिकों को सुगम यातायात उपलब्ध करवाने आगे भी निर्देशानुसार सतत जारी रहेगा.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका