
रायपुर में ‘टीम प्रहरी’ का महाअभियान: मरही माता मंदिर से स्टेशन रोड तक चला डंडा, 23 अवैध ठेले हटाकर मार्ग कराया अतिक्रमणमुक्त
लगभग 27 ठेलों से लगभग 18000 रु. का ई चालान वसूला गया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर – आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और यातायात एसपी श्री अजय कुमार के निर्देशानुसार एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला, नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री पी.डी. घृतलहरे, उपअभियंता सुश्री अंजली बारले सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता, नगर निगम जोन 2 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत मरही माता मंदिर चौक, मेकाहारा चौक, रेल्वे स्टेशन मार्ग, नहरपारा मुख्य मार्ग में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार क्षेत्र में विभिन्न प्रमुख मार्गो को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी दुकानदारों को पुनः एक बार समझाइश दी गयी कि वे सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख्तीपूर्वक जब्ती कर ली जाएगी, इस स्थिति के निर्मित होने पर सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।
आज चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत मगर निगम जोन 2 क्षेत्र में लगभग 23 ठेलो को मार्ग कब्जामुक्त करने हटाया गया। वहीं लगभग 27 दुकानों के सामने सड़क पर कब्जा जमाकर रखे गये सामानो से यातायात बाधित होने पर संबंधित दुकानदारों से लगभग 18000 रू. ई चालान वसूल करने की कार्यवाही संबंधितो पर उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए की गई।
टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार चलाये जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर के बाजार क्षेत्र में विभिन्न प्रमुख मार्गो का यातायात सुगम और सुव्यवस्थित हो गया है और इससे आमजनों को यातायात जाम की समस्या से मुक्ति सहित निरन्तरता से त्वरित राहत प्राप्त हो रही है।


