
रायपुर। धरसींवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर-बिलासपुर फोर लाइन सड़क किनारे आज बुधवार सुबह नाली में एक किशोरी का शव मिला है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नए साल के पहले दिन आज सुबह किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। किशाेरी की उम्र महज 10-12 साल की है। पुलिस ने आशंका जताई है कि किशोरी के शव को यहां लाकर किसी ने फेंक दिया है। किशोरी की पहचान अब तक नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस किशाेरी के शव काे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है।

