
भगवान झूलेलाल मंदिर भोई पारा का 36वां स्थापना दिवस 5 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर । राजधानी रायपुर के भोई पारा स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर का 36वां स्थापना दिवस 5 अप्रैल (रविवार) को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे पूजा-अर्चना से होगी। इसके पश्चात प्रातः 10:30 बजे प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। प्रातः 11:00 बजे से बच्चों द्वारा सिंधी डांडिया छेज नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं 11:30 बजे से लालसाई म्यूजिकल पार्टी द्वारा भक्ति गीत एवं संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
दोपहर 1:30 बजे से आम भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं, समाजजनों एवं नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान झूलेलाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें।

