RADA
छत्तीसगढ़

इस दिन जारी होगी महतारी वंदन की 5वीं किस्त, सीएम साय ने दी जानकारी

इस दिन जारी होगी महतारी वंदन की 5वीं किस्त, सीएम साय ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की महतारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये बताया कि इस बार महतारी वंदन की राशि 1 जुलाई को जारी कर दी जाएगी। सोमवार को 12 बजे पांचवीं किस्त की राशि 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इसी के साथ ही महिलाओं के खाते में एक- एक हजार जमा हो जाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Baby John के नए पोस्टर में इंटेंस लुक में नजर आए वरुण धवन

मालूम हो कि महतारी वंदन योजना प्रदेश में 1 मार्च से लागू की गयी है तथा मार्च माह की सहायता राशि 10.03.2024 को महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन करते हुए की गयी थी। आपके खाते में पैसा आया या नहीं इसकी जानकारी https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status इस लिंक को क्लीक कर देख सकते हैं। लिंक खुलने पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।

ये खबर भी पढ़ें : बॉक्स ऑफिस पर ‘कल्कि 2898 AD’ का कब्जा

क्या है महतारी वंदन योजना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ की महिलाओं को दी गई गारंटी को पूरा कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार ने महिला सशक्तिकरण का एक नया रास्ता तैयार किया है। इससे महिलाओं में भारी उत्साह है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक भुगतान किये जाएंगे। इससे महिलाओं के खाते में हर माह डीबीडी के माध्यम से एक हजार रूपए आएंगे। इसका उपयोग वह अपनी जरूरत और इच्छा के अनुसार कर सकेंगी। इससे महिलाओं की छोटी-छोटी खुशियों को अब गारंटी मिल गई है।

ये खबर भी पढ़ें : राजधानी में 5 स्थानों पर लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका