छत्तीसगढ़
Trending

अपर आयुक्त ने कुष्ट बस्ती में निर्माणाधीन आवासों एवं नूरानी चैक में लगाये जा रहे पेवर कार्य की प्रगति देखी  

 कार्यो को समय सीमा में गुणवत्ता सहित पूर्ण करने के दिये निर्देश

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय ने अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर, जोन 3 जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता  सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता  अंशुल शर्मा, उपअभियंता  नरेश साहू की उपस्थिति में पंडरी कुष्ट बस्ती में नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन 4 ब्लाॅक के 64 आवासो के निर्माण की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया । इसके साथ ही राजातालाब में नूरानी चैक में लगाये जा रहे पेवर के कार्य का निरीक्षण किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


अपर आयुक्त ने जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता को निरीक्षण के दौरान कुष्ट बस्ती के निर्माणाधीन आवासों के कार्यो में तेजी लाकर समय सीमा के भीतर गुणवत्ता सहित सभी 64 आवासो का निर्माण और विकास कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिये । साथ ही वहां गंदे पानी के सुगम निकास का समुचित प्रबंधन देने विशेष ध्यान दिये जाने निर्देशित किया गया।
अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने नूरानी चैक राजातालाब में लगाये जा रहे पेवर के कार्य में गुणवत्ता सुधार के संबंध में आवष्यक कार्यवाही करने के निर्देष दिये। अपर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेवर बनाने के कार्य में ढाल का विशेष ध्यान रखा जाये। ताकि पेवर बनाने के बाद पानी किसी भी हालत में सडक पर ना ठहरे और नाली के माध्यम से पानी सुगमता से निकल जाये। इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश  दिये गये है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका