RADA
विशेष

महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचने वाली लड़की की खूबसूरती ने मोहा मन, देखे विडियो

महाकुंभ की मोनालिसा – उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ चल रहा है। इस आयोजन में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और साधु-संत उमड़े हुए हैं। हर तरफ भक्ति और आस्था का माहौल है। इसी बीच सोशल मीडिया पर महाकुंभ से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक लड़की अपनी सादगी और खूबसूरती की वजह से सबका ध्यान खींच रही है। ये लड़की साधारण तौर पर रुद्राक्ष बेचती है, लेकिन लोगों ने इसे ‘महाकुंभ की मोनालिसा’ का नाम दे दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महाकुंभ की मोनालिसा कौन है? इस बार महाकुंभ में वायरल हो रही यह लड़की साध्वी नहीं है, बल्कि एक रुद्राक्ष बेचने वाली सामान्य लड़की है। उसकी सांवली त्वचा, एम्बर रंग की चमचमाती आंखें, तीखी नाक और मासूम चेहरा उसे बाकी लोगों से अलग बनाता है। इसके अलावा, उसकी लंबी, घनी चोटी उसकी खूबसूरती को और भी निखारती है। यही वजह है कि लोग उसकी तुलना मोनालिसा से करने लगे हैं।

इंदौर की रहने वाली लड़की यह लड़की मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली है। उसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर shivam_bikaneri_official नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में उसकी सादगी और अनोखी खूबसूरती ने लोगों को दीवाना बना दिया है। कुंभ में आने वाले श्रद्धालु इस लड़की के साथ सेल्फी लेने के लिए लाइन लगा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जमकर मिल रहा प्यार सोशल मीडिया पर इस लड़की को ‘महाकुंभ की मोनालिसा’ कहकर खूब प्यार मिल रहा है। लोग उसकी प्राकृतिक खूबसूरती और साधारण व्यक्तित्व की तारीफ कर रहे हैं। महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन में उसकी मौजूदगी ने उसे एक अलग पहचान दिलाई है।  

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका