छत्तीसगढ़
Trending

बीजापुर की घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, नक्सलियों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

नक्सल आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि : डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने बस्तर के बीजापुर में नक्सलियों ने कायराना हमले की निन्दा करते हुए कहा है, इसका खामियाजा उन्हें भुगतना होगा। बस्तर के जवानों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगी। वीर शहीदों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं।हमारा संकल्प बस्तर से नक्सलवाद को खत्म करने का है।

श्री साव ने कहा कि, केंद्र सरकार देश को आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए काम कर रही है। आज ये अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। इसलिए समय-समय पर बौखलाहट में इस तरह की कायराना हरकत करते हैं। लेकिन वो दिन दूर नहीं जब देश से आतंकवाद और नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त होगा।

श्री साव ने कहा कि, प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो उन्होंने नक्सलवाद को बढ़ावा दिया, नक्सलवाद को पाला पोसा है। जब हमारे जवान नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहे है तो कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है क्या संबंध है इनके। उन्होंने पूछा कि, क्या बस्तर से नक्सलवाद खत्म नहीं होना चाहिए? क्या बस्तर को नक्सलियों के हवाले करेंगे? क्या हिंसा की आग में झोंक कर रखेंगे? हमारे सुरक्षाबल के जवान, और सरकार रणनीति से काम कर रहे हैं। कल की घटना दुर्भाग्यजनक है। नक्सलियों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

आम आदमी पार्टी के नेता कई मामले में गए जेल

आम आदमी पार्टी द्वारा मनीष सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई के आरोप पर श्री साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, मंत्री, विधायक और नेता अलग-अलग अपराधों में जेल गए हैं। लगातार भ्रष्टाचार के मामले इनके खिलाफ सामने आए हैं। स्वयं अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोप में जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं। जहां पर भी अपराध मिलेगा, कोई भी आदमी हो, जांच एजेंसी जरूर जांच करेगी। उन्होंने कहा कि, आरोपित को यह फैसला करने का हक नहीं है कि, कौन सा डॉक्यूमेंट फर्जी है और कौन सा सही है। ये काम न्यायालय का है, वो काम न्यायालय करेगी। जांच एजेंसी ने जो तथ्य पाए है, उस आधार पर कार्रवाई की है। जांच में स्पष्ट हुआ है कि, कई घोटाले में आप नेताओं की संलिप्तता है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper