हरिद्वार । जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मक्खनपुर गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां अल सुबह एक नवजात शिशु का शव गंदे नाले में पड़ा हुआ मिला। नवजात का शव मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ये खबर भी पढ़ें : Vitamin-B12 Deficiency: अंजीर के पानी से दूर करें विटामिन-बी12 की कमी
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को नाले से बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस नवजात शिशु के माता-पिता की तलाश करने में जुटी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के मक्खनपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गंदे नाले में नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। नाले में नवजात का शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रुड़की के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया है कि शव मासूम बच्ची का है।
ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani
सिविल अस्पताल के इमरजेंसी प्रभारी डॉ. भानु प्रताप शाक्य ने बताया कि 108 एंबुलेंस से भगवानपुर से एक नवजात शिशु के शव को लेकर अस्पताल पहुंची, जिसके माता-पिता का भी कोई अता पता नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान
उन्होंने बताया कि नवजात का शव कीचड़ में सना हुआ है। शव बच्ची का है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही नवजात की मौत का पता चल सकेगा।
ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

