RADA
छत्तीसगढ़

वैवाहिक रस्म के बीच मतदान करने पहुंची दुल्हन तो कहीं दूल्हा

वैवाहिक रस्म के बीच मतदान करने पहुंची दुल्हन तो कहीं दूल्हा

महासमुंद। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर सभी वर्ग के मतदाताओं में काफी उत्साह है। इस दौरान शादी हो रहे दूल्हा, दूल्हन और उनके परिवारजन भी अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहते है। इस बीच जिले में कई प्रेरित करने वाली तस्वीर सामने आई। जिले में कई जगहों से कहीं दुल्हन तो कहीं दूल्हा वैवाहिक रस्म को निभाते हुए मतदान की जिम्मेदारी को भी निभाने मतदान केन्द्र पहुंचे। शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही टिकेश्वरी ने कहा कि जैसे जीवन में शादी जरूरी है वैसे ही लोकतंत्र के लिए मतदान भी जरूरी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विवाह मंडप से मतदान करने पहुंचे दुल्हन का मतदान दलों ने मुस्करा कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। यह नजारा था महासमुंद के कलाबाई स्कूल के मतदान केंद्र का जहां मतदान करने के लिए सौ.कां. टिकेश्वरी साहू अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंची थी। 26 अप्रैल को विवाह कार्यक्रम तय होने के बाद मतदान की तिथि घोषित हुई जिसके चलते विवाह कार्यक्रम जारी था, दोपहर करीब 12 बजे टिकेश्वरी अपनी मां मोहिनी साहू, चाचा बाबूलाल साहू, चाची मीना साहू, बहन झरना साहू और बुआ सुशीला साहू के साथ मतदान केंद्र पहुंची। जहां मतदान दल ने मुस्करा कर उनका स्वागत किया और मतदान में भाग लेने के लिए सराहना करते हुए उन्हें बधाई भी दी। बाहर खड़े लोगों ने भी शुभकामनाएं दी और कहा कि इसी तरह मतदान के प्रति लोगों को जागरूक बनाना चाहिए और पहले मतदान की भूमिका अभिनीत करने से ही लोकतंत्र मजबूत होगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका