RADA
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ चेम्बर के सुझावाें काे अमल करने पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने जताया आभार

रायपुर । केंद्रीय वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में बुधवार काे नई दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वहीं  पिछले 28 अगस्त 2025 को  चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने  नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री, निर्मला सीतारमण से सौजन्य  मुलाकात कर  सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के सरलीकरण और युक्तियुक्तकरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। जिस पर बुधवार काे हुई  जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में  छत्तीसगढ़ चेम्बर द्वारा साैंपे गए सुझाव पर अमल किया गया।  छत्तीसगढ़ चेंबर  के सुझाव काे अमल करने पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी एवं चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया ।उल्लेखनीय है कि पिछले  28 अगस्त 2025 को चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने आज नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री, निर्मला सीतारमण से सौजन्य भेंट मुलाकात किये थे । इस भेंट वार्ता में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली के सरलीकरण और युक्तियुक्तकरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल जीएसटी काउंसलिंग के पूर्व बैठक से वित्त मंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिसमें जीएसटी प्रणाली को और अधिक व्यापारी-हितैषी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए थे ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने बताया कि बैठक में चैंबर की ओर से निम्न प्रमुख मांगें रखी गईं:- 1. अपील दायर करने की समय-सीमा को बढ़ाया जाए। 2. नोटिस व्यापारियों को व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेजे जाएँ, ताकि समय पर जानकारी उपलब्ध हो सके। 3. ई-वे बिल में छोटी तकनीकी त्रुटियों पर भारी-भरकम दंड न लगाया जाए। 4. ITC ब्लॉकिंग एवं बैंक लियन की प्रक्रिया से पूर्व व्यापारी से समुचित संवाद किया जाए तथा नोटिस देकर स्पष्टिकरण का अवसर दिया जाए। 5. सीमेंट में 28 से 18% गुलाल 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत की जाए। प्लाईवुड में 5%, मोबाइल और टीवी में 5%, गोल्ड में1%, छोटी गाड़िया, फ्रिज एवं एसी में 18%, रेडीमेड में 1000 से ऊपर मूल्य वाले वस्तुओं पर 5%, एवं खाद्य पदार्थ को जीएसटी कर से मुक्त रखा जाए। इसके साथ ही चेंबर ने वित्त मंत्री के समक्ष रखी 21 सूत्रीय मांग रखते हुए प्लाई बोर्ड ,गोल्ड, इलेक्ट्रॉनिकस , खाद्य पदार्थ पर जीएसटी दर को कम करने, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर जीएसटी का रिबेट करने, बैंक द्वारा रेपो रेट से सम्बंधित आदेश का पालन नहीं करने पर आवश्यक कार्यवाही करने, अपील फाइल करने के लिए एक एमनेस्टी स्कीम लाया जाए जो भी पुराने किसी जो टाइम बढ़ हो गए हैं उन्हें अपील फाइल करने का मौका देने, ट्रिब्यूनल का जल्द गठन सुनिश्चित करे। चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि वित्त मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और चेंबर द्वारा प्रस्तुत किए गए सुझावों की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया था  कि सरकार व्यापारियों के हितों का ध्यान रखेगी और जीएसटी प्रणाली को सरल बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। इस अवसर पर चेंबर संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, सलाहकार लाभचंद बाफना, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकिशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, ललित जयसिंघ, जसप्रीत सिंह सलूजा, सीए रवि ग्वालानी, सीए विकास , कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका