
चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने जीएसटी कमिश्नर मीणा से मुलाकात कर 11 बिन्दुओं का ज्ञापन सौंपा
रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीष थौरानी के नेतृत्व में चेम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल जीएसटी कार्यालय नया रायपुर पहुंचा। यहां पर जीएसटी कमिश्नर एवं आईजी पंजीयन एवं स्टॉम्प पुष्पेन्द्र मीणा से मुलाकात की । इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जीएसटी से संबंधित व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ में व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने 11 बिन्दुओं का ज्ञापन सौंपा, इसमें कई मुद्दे शामिल थे। विशेषकर जीएसटी से संबंधित आदेश, मेल से व्यापारियों को दिए जाते है। जिसमें व्यापारी लंबे समय तक मेल चेक नहीं कर पाते, लिहाजा अपील का समय निकल जाता है।
इस बिन्दु पर कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में निर्देश हार्ड कॉपी से भेजे जाएंगे, ताकि यह समस्या न रहे। वहीं चेम्बर ने जीएसटी के अंतर्गत सर्वे या रेड की कार्रवाई होने पर अधिकारियों द्वारा व्यापारियों पर दबाव बनाने की बात रखी। जिसमें कमिश्नर ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी और यह निर्देश दिए जाएंगे कि दबाव बनाने का माहौल न बनाया जाय। जबकि तीसरे और महत्वपूर्ण बिन्दु पर व्यापारियों ने धारा 129 के अंतर्गत 200 प्रतिशत पेनाल्टी लगा देने की शिकायत की। व्यापारियों ने बताया कि 2018 में एक सर्कुलर आया है जिसमें छोट-छोटी त्रुटियों पर सिर्फ एक हजार रुपये पेनाल्टी लगाने का प्रावधान है। जवाब में जीएसटी कमिश्रर ने कहा कि त्रुटियों पर कार्रवाई करें, लेकिन 200 प्रतिशत की पेनाल्टी न लगाए। व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात में जीएसटी कमिश्नर, पुष्पेन्द्र मीणा, टीएल ध्रुव, स्पेशल कमिश्नर, दीपक गिरी ज्वाइंट कमिश्नर, नरेन्द्र वर्मा ज्वाइंट कमिश्नर इनफोर्समेंट उपस्थित रहे। जबकि चेंबर की ओर से अध्यक्ष सतीष थौरानी, उपाध्यक्ष , वाईस चेयरमैन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकृष्ण सुन्दरानी, राजेश वासवानी, विनय बजाज, जसप्रीत सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिय़ा, दयाल राजपाल और दिलीप इसरानी आदि शामिल रहे।

