RADA
छत्तीसगढ़
Trending

निकाय चुनाव कांग्रेस के पांच साल के कुशासन बनाम भाजपा के एक साल के विकास कार्य के बीच होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

शहर की जनता विकास के लिए भाजपा को चुनेगी, पिछले एक साल में जनता के आकांक्षाओं को पूरा किया : डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कहा कि, नगरीय निकायों के लिए आज से नामांकन की प्रकिया प्रारंभ हो गई है। इस चुनाव को लेकर लोगों में भारी उत्सुकता है, शहर की जनता विकास के लिए भाजपा को चुनेगी, क्योंकि पिछले एक साल में भाजपा सरकार ने जनता के आकांक्षाओं को पूरा करने का काम किया है। शहरों के सुव्यवस्थित विकास, सफाई, प्रकाश, जल व्यवस्था को बेहतर कार्य किया है। निश्चित रूप से इस बार नगरीय निकाय के चुनाव में कमल खिलेगा। श्री साव ने चुनाव तैयारियों को लेकर कहा कि, भाजपा की संभाग स्तर की बैठक हो गई है। आज जिले की चयन समिति की बैठकें है। कल संभाग समिति की बैठकें है। पार्टी समय पर प्रत्याशियों का चयन कर लेगी और समय पर घोषित प्रत्याशियों के नामांकन हो जाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस नेताओं की पत्नी और कुछ जगह मारपीट की घटना पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। इनके बड़े नेता राष्ट्रीय स्तर पर परिवारवाद चलाते है तो निचले स्तर के नेताओं को लगता है कि यहां भी चलेगा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस में आपसी झगड़े हैं, अपने अस्तित्व को लेकर संघर्ष कर रहे है। जो अभी से आपस में लड़ रहे है तो जनता इस पर कैसे भरोसा करेगी। जनता ने तय कर लिया है इन्हें घर बैठाने के लिए, ताकि ये आपस में ऐसे ही लड़ते रहे। शहरों के विकास का काम भाजपा करती है, इसलिए शहर की जनता भाजपा को चुनेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, निकायों में कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार कर शहरों के विकास को अवरुद्ध किया है। इन्होंने जन हितों की अवहेलना की है। इन सारे मुद्दों लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। कांग्रेस ने पांच सालों में नगरीय निकायों में क्या किया और इन एक साल में हमने क्या इसे बताएंगे। कार्रवाई को लेकर श्री साव ने कहा कि, पीएससी घोटाला छत्तीसगढ़ के नौजवानों के सपनों को तोड़ने वाला है। भूपेश बघेल की एक मात्रा सरकार है, जिसने युवाओं के सपने को तोड़ने, बेचने का काम किया। जिस राज्य का मुखिया या सरकार ने नौजवानों की भविष्य की चिंता ना हो, वो राज्य के भविष्य के बारे में क्या सोचेंगे। पर जिन लोगों ने भी छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपने को तोड़ने का काम किया है, कोई भी बचेगा नहीं, ये विष्णु का सुशासन सरकार है। पीएससी घोटाले में जिन जिन का नाम है, कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। सीबीआई तेज गति से मामले में जांच कर रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका