RADA
छत्तीसगढ़

निगम ने फिर पकड़ा आवारा मवेशियों को, अभियान जारी

निगम ने फिर पकड़ा आवारा मवेशियों को, अभियान जारी

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में आवारा मवेशियों की धरपकड़ अभियान चलाकर निरन्तर जारी है।
इस क्रम में आज अभियान चलाकर नगर निगम जोन 6 की काउकेचर टीम द्वारा जोन के क्षेत्र के तहत संतोषी नगर मार्ग में 5 आवारा मवेशियों की धरपकड़ काऊकैचर वाहन एवं विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से की गई। नगर निगम जोन क्रमांक 9 की काऊ कैचर टीम द्वारा जोन क्षेत्र के तहत जीवन विहार और फुंडहर मार्ग से 6 आवारा मवेशियों की धरपकड़ काऊ कैचर वाहन और विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से की गयी है. इसी प्रकार नगर निगम जोन 10 की काउकेचर टीम द्वारा व्हीआईपी रोड से एक्सप्रेस वे मार्ग तक 6 आवारा मवेशियों की धरपकड़ काउकेचर वाहन और विशेष टीम के श्रमवीरों की सहायता से की गई। उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिये गए दिशा – निर्देश अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त के निर्देशा पर राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न मार्गो में काउकेचर वाहन की सहायता से विशेष टीमों के श्रमवीरों के सहयोग से आवारा मवेशियों की धरपकड़ का कार्य अभियान पूर्वक प्रतिदिन निरंतरता से जारी रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका