छत्तीसगढ़

निगम स्वास्थ्य विभाग ने देशी मदिरा दुकान पर 20 हजार का किया जुर्माना

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग को राजधानी शहर रायपुर के राज टॉकीज के पीछे के क्षेत्र से यह जनशिकायत मिली कि सफाई के बाद देशी मदिरा दुकान के कर्मचारीगण द्वारा कचरा, डिस्पोजल इत्यादि इक_ा कर आग लगा दी जाती है,

ये खबर भी पढ़ें : हेल्दी रहने के लिए WHO ने कुछ टिप्स शेयर किए

इसे तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही द्वारा निगम जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर एवं मुख्यालय स्वास्थ विभाग के स्वच्छता निरीक्षक तिवारी को निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान प्राप्त जनशिकायत सही मिली.

ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम 2 का आ गया है नया सीज़न! क्या है नया इस बार – Pratidin Rajdhani

इस पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर सम्बंधित देशी मदिरा दुकान के संचालक को नोटिस देकर अपशिष्ट को संग्रहण पत्रों में रखने की विफलता इत्यादि के चलते नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 20000 रुपए का जुर्माना भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया.

ये खबर भी पढ़ें : नशे में लड़खड़ाकर धड़ाम से गिरीं मौनी रॉय,वीडियो हुआ वायरल

Back to top button
📰 E-Paper