
छत्तीसगढ़
Trending
निगम ने श्रीगणेश विसर्जन झांकी रूट स्थित जर्जर भवनों के स्वामियों को नोटिस देकर पोस्टर चिपकाए
रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार जनहित में जनजीवन सुरक्षा की दृष्टि से 19 एवं 20 सितम्बर की दरम्यानी रात्रि को राजधानी शहर रायपुर में होने जा रहे श्री गणेश मूर्ति विसर्जन झांकी के निर्धारित रूट में स्थित सभी जर्जर भवनों के सम्बंधित भवन स्वामियों को जर्जर भवन हटाने / मरम्मत करने नोटिस जोन कमिश्नरों द्वारा दी गयी है और इसके साथ ही उक्त सभी जर्जर भवनों के सामने पोस्टर चिपकाने की कार्यवाही आमजनों को अवगत करवाने की दृष्टि से की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आमजनों से नगर निगम के नगर निवेशक आभाष मिश्रा एवं सम्बंधित जोन कमिश्नरों द्वारा द्वारा श्री गणेश मूर्ति विसर्जन झांकी रूट में स्थित इन जर्जर भवनों से उचित दूरी बनाकर रखने एवं इन जर्जर भवनों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील आमजनों से जनहित में जनजीवन सुरक्षा की दृष्टि से की गयी है।


