RADA
व्यापार

जुलाई में देश का निर्यात 1.2% घटा, आयात में 7.45% का इजाफा

जुलाई में देश का निर्यात 1.2% घटा, आयात में 7.45% का इजाफा

भारत का व्यापारिक निर्यात जुलाई महीने में 1.2% घटकर 33.98 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 34.39 अरब डॉलर रहा था। सरकार की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों से ये बात सामने आई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : श्रीलंका से हार के बाद अब इन टीमों से होगी भारत की टक्‍कर; जानिए पूरा शेड्यूल

दूसरी ओर, जुलाई महीने में देश का आयात 7.45% बढ़कर 57.48 अरब डॉलर हो गया। एक साल पहले इसी महीने में यह 53.49 अरब डॉलर था। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई महीने में देश का व्यापार घाटा (कुल निर्यात और कुल आयात का अंतर) 23.5 अरब डॉलर रहा।

ये खबर भी पढ़ें : क्या आप जानतें है आपको रोज कितना पानी पीना चाहिए – Pratidin Rajdhani

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने संवाददाताओं को बताया कि ताजा रुझानों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात चालू वित्त वर्ष में पिछले साल के आंकड़ों को पीछे छोड़ देगा।

ये खबर भी पढ़ें : अब ई-वाहनों का जमाना, बढ़ी 55% बिक्री, ई-बाइक का भी चलन ज्यादा

इससे पहले, जून महीने में देश का कुल व्यापारिक निर्यात 2.56 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 35.2 अरब डॉलर था। तब देश का व्यापार घाटा 20.98 अरब डॉलर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें : अभिनेता विक्रांत मैसी फिर से चर्चा में, इस वजह से भड़के

चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल से जुलाई के बीच देश के कुल निर्यात में 4.15% की वृद्धि आई है और यह 144.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। दूसरी ओर, उक्त अवधि में देश का आयात 7.57% बढ़कर 229.7 अरब डॉलर हो गया।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री साय की अभिनव पहल, 7.59 लाख से अधिक पालकशिक्षकों ने दी सहभागिता

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका