RADA
छत्तीसगढ़

चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला से की मुलाकात

,व्यापारियों को ट्रांसपोर्ट पर प्रतिबंध से आ रही परेशानियों पर हुई विस्तृत चर्चा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डॉ. शुक्ला ने सकारात्मकता दिखाते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया

रायपुर :- आज दिनांक 19 मार्च 2026 को राजधानी में ट्रांसपोर्ट संबंधी प्रतिबंधों के कारण व्यापारिक गतिविधियों में आ रही बाधाओं और व्यापारियों को हो रही वित्तीय हानि को देखते हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला से मुलाकात की।

बैठक के दौरान चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी द्वारा कमिश्नर को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांसपोर्ट पर प्रतिबंध के चलते न केवल माल की आवाजाही प्रभावित हो रही है, बल्कि इससे व्यापारिक लागत बढ़ रही है और समय पर डिलीवरी न होने से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने अनौपचारिक रूप से प्रतिबंधों को शिथिल करने तथा जल्द ही इस विषय पर स्थाई समाधान करने का आश्वासन दिया जिससे व्यापारिक संस्थानों एवं गोडाउंस में माल की लोडिंग और अनलोडिंग की विशेष सुविधा व्यापारियों को मिल सके।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि, चेम्बर हमेशा से व्यापारियों और प्रशासन के मध्य सेतु का कार्य करता आ रहा है तथा चेम्बर व्यापारिक हित की रक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहा है।

थौरानी ने आगे कहा कि ट्रांसपोर्ट पर लगे प्रतिबंध के शिथिलीकरण से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेगी साथ ही बाजार में नकदी का प्रवाह सुधरेगा और माल की आपूर्ति सुगम होगी।”

चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया है। और कहा है कि शहर के थोक एवं खुदरा व्यापारियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, सलाहकार अमर गिदवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राधा किशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी एवं मनीष प्रजापति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका