RADA
छत्तीसगढ़

होली के रंगों से सजे रायपुरवासियों का जीवन: महापौर मीनल चौबे और संस्कृति अध्यक्ष अमर गिदवानी “सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दीं पर्व की अग्रिम शुभकामनाएँ

समस्त नगरवासियों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रायपुर शहर को देश का प्रथम स्वच्छ रैंकिंग शहर बनाने अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देकर सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की पुनः विनम्र अपील

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों को रंगों के त्यौहार होली की अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुये परमपिता परमेश्वर के दिव्य श्रीचरणों में समस्त नगरवासियों के जीवन में विद्या, बुद्धि, सुख, समृद्धि, सम्पन्नता, स्वास्थ्य और शान्ति प्रदान करने राजधानी रायपुर शहर नगर पालिक निगम क्षेत्र सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में समृद्धि और खुशहाली लाने कार्य करने सकारात्मक प्रेरणा ऊर्जाशक्ति प्रदान करने की विनम्र सामूहिक प्रार्थना की है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी सहित समस्त एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों ने समस्त नगरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में रायपुर शहर को राष्ट्र में प्रथम स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता एप में स्वच्छता फीडबैक देकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करने का संकल्प लेने की पुनः विनम्र अपील की है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका