उत्तरप्रदेश

भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी की नांद वितरण, महापौर ने किया शुभारंभ

कानपुर। भीषण गर्मी में निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना बेहद जरूरी है। नगर निगम का यह प्रयास मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा है और इसमें समाज की भागीदारी सराहनीय है। सभी पशु प्रेमी आगे आकर इस अभियान को सफल बनाएं। हर घर के बाहर पानी की व्यवस्था से पशुओं को राहत मिलेगी। यह कार्य निरंतर जारी रखा जाएगा। यह बातें मंगलवार को महापौर ने कही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर निगम मुख्यालय मोतीझील परिसर में आज को पशु प्रेमियों और स्वयंसेवी संस्थाओं को निराश्रित गौवंश, श्वान व अन्य पशु-पक्षियों के लिए पानी की नांद वितरित की गई। कार्यक्रम में करीब 150 पशु प्रेमियों को 500 से अधिक नांद दी गईं।

प्रचंड गर्मी को देखते हुए यह पहल की गई है, ताकि सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को पीने के पानी की समस्या से राहत मिल सके। पशु प्रेमियों द्वारा अपने घरों के बाहर सीमेंट की नांद रखकर सुबह-शाम पानी भरने की जिम्मेदारी ली गई।

नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, पार्कों और मंदिरों के बाहर भी पानी की नांद रखवाने की योजना बनाई गई है। इस सहयोग के लिए पशु प्रेमियों और एनजीओ ने नगर निगम का आभार जताया।

कार्यक्रम में मो. आवेश खान, डा. आर.के. निरंजन, डा. शिल्पा सिंह, दिनेश कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही मयंक त्रिपाठी, अमन कुमार, शिल्पा शुक्ला, कनिका मिश्रा, संध्या, सोनाली पाल, प्रीति सरोज, फराह नाज, ईशान दीक्षित, विशाल, गीतिका द्विवेदी, प्रकाश सैनी, सौरभ तिवारी, अमित शर्मा, अभिनंदन मिश्रा, वंदना मेहरोत्रा, डा. रिचा श्रीवास्तव, शैलजा गौतम, अभिषेक साहू, पारूल प्रजापति, सर्वेश मिश्रा, रिंकू तिवारी, मोना तिवारी और सुमन तिवारी सहित बड़ी संख्या में पशु प्रेमी उपस्थित रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका