देश-विदेश
Trending

भाजपा के सदस्यों की संख्या हुई दस करोड़ के पार, अध्यक्ष नड्डा ने लोगों का जताया आभार

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दस करोड़ सदस्य बन गए हैं। शुक्रवार को यह जानकारी साझा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि राष्ट्रीय सदस्यता अभियान- 2024′ के अंतर्गत 10 करोड़ सदस्य बनाने की प्रक्रिया पूर्ण हुई है। उन्होंने सभी नवागत सदस्यों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से 2 सितम्बर को आरंभ हुए इस अभियान में हर वर्ग के लोगों के जुड़ने की श्रृंखला जारी है। संगठन के हमारे कोटिशः कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक श्रम से प्राप्त यह ऐतिहासिक उपलब्धि गौरवान्वित करने वाली है।

उन्होंने कहा कि मोदी के प्रति जन-जन के स्नेह और भाजपा पर अटूट विश्वास के लिए समस्त देशवासियों का हृदय से आभार।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका