लाइफ स्टाइल
Trending

फल खाने के सही तरीके – ये गलतियां ना करें वरना सेहत को होगा नुकसान

हम सभी जानते हैं कि फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर इन्हें गलत समय पर या गलत तरीके से खाया जाए तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं? आयुर्वेद और आंत स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. डिंपल जांगड़ा का कहना है कि बहुत से लोग फल खाते समय कुछ बड़ी गलतियां कर बैठते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर आप भी अपनी सेहत को लेकर सजग हैं, तो इन गलतियों से बचना जरूरी है।

सिर्फ सुबह नहीं, शाम को भी फल खाना फायदेमंद – अक्सर कहा जाता है कि फल सुबह खाने चाहिए, लेकिन शाम को भी फल खाना सेहत के लिए अच्छा हो सकता है। हालांकि, इसका सही समय और तरीका पता होना जरूरी है, वरना फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है।

भारी खाने के तुरंत बाद फल ना खाएं –  फलों को पचने में लगभग एक घंटा लगता है। अगर इन्हें भारी भोजन जैसे चावल, रोटी, सब्जियां या मांस के तुरंत बाद खा लिया जाए, तो ये बिना पचे ही छोटी आंत में पहुंच जाते हैं। इससे गैस, अपच, पेट फूलना और भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा भोजन और फल खाने के बीच कम से कम दो घंटे का अंतर रखें।

खाने और फलों के बीच लंबा अंतराल ना रखें – कुछ लोग खाने के तुरंत बाद फल खा लेते हैं, तो कुछ कई घंटे बाद। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि फल खाने और मुख्य भोजन के बीच ज्यादा लंबा गैप नहीं होना चाहिए। यह नियम सिर्फ रात के खाने के लिए ही नहीं, बल्कि दिनभर के सभी भोजन पर लागू होता है। सबसे अच्छा तरीका है कि या तो खाने के साथ फल खाएं या फिर दो घंटे बाद

सूर्यास्त के बाद फल खाना सही नहीं – फलों में फ्यूमरिक एसिड, टार्टरिक एसिड, ऑक्सालिक एसिड और माइक्रोबियल एंजाइम होते हैं, जो शरीर में मेलाटोनिन (नींद लाने वाला हार्मोन) के उत्पादन में बाधा डाल सकते हैं।  एक सेब का असर शरीर पर उतना ही होता है जितना एक कप कॉफी का। इसलिए सूर्यास्त के बाद फल खाने से बचना चाहिए। शाम 4 बजे के आसपास फल खाना सबसे सही माना जाता है, क्योंकि इस समय शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है।

खाने के साथ फल खाने से पोषण कम हो सकता है – फलों में भरपूर फाइबर और सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं, लेकिन अगर इन्हें खाने के साथ खाया जाए तो शरीर को सही पोषण नहीं मिल पाता। इसलिए कोशिश करें कि या तो सुबह खाली पेट फल खाएं या फिर भोजन के दो घंटे बाद

हर बार सिर्फ एक ही तरह का फल खाएं

एक समय में एक ही तरह का फल खाना सबसे सही तरीका है। हर फल की बनावट अलग होती है –

  • कुछ फल खट्टे (साइट्रस) होते हैं,
  • कुछ में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट होते हैं,
  • कुछ विटामिन और पोटैशियम से भरपूर होते हैं।

अगर आप एक साथ कई तरह के फल खा लेते हैं, तो यह पाचन खराब कर सकता है और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इसलिए हमेशा एक समय में एक ही तरह का फल खाएं।

 

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
राशि बताए रास्ता, करियर बने सुनहरा सपना! 28 डे नो शुगर चैलेंज, हेल्दी लाइफस्टाइल गर्मी के लिए स्टाइलिश वन पीस ड्रेस डिजाइन हर सफर में दमदार साथ – होंडा शाइन 110