
देश के जवान हमारे असली राष्ट्र नायक : योगी आदित्यनाथ
सशस्त्र सैन्य समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। हम हर चुनौती का सामना कर सकते हैं। हमारी सेना एक सुरक्षा ढांचा ही नहीं बल्कि देश की नींव भी है। हमारे जवान देश की सुरक्षा के प्रति तत्पर रहते हैं। वो हमारे असली राष्ट्र नायक हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सेना की ओर से आयोजित सशस्त्र सैन्य समारोह के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को कहा कि इस भव्य समारोह को देखने और सशक्त आत्मनिर्भर हो रहे सुरक्षाबलों के प्रदर्शन से प्रसन्नता की अनुभूति हुई। रक्षामंत्री का, लेफ्टिनेंट जनरल का हृदय से आभार, राजधानी लखनऊ में इस समारोह को आयोजित करने के लिए धन्यवाद देता हूँ।
उन्होंने कहा कि हम जानते है कि भारतीय सेना दुनिया की अद्वितीय सेना है, जिसने सदैव अपनी ताकत अनुशासन, तकनीकी क्षमता का लोहा दुश्मनों को मनवाया है, जबकि देश के अंदर भी सम विषम परिस्थितियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन व सहयोग हमेशा दिया है।
ये समारोह प्रधानमंत्री के एकीकृत कमान, जिसमे थल जल नभ तीनो सेनाओं के एकीकृत समन्वय से कैसे हम दुश्मन को परास्त कर विजय प्राप्त कर सकते हैं, इसकी झांकी देखने को मिला है।
सीएम योगी ने कहा कि हमारी सुदृढ़ हो रही रक्षा शक्ति के प्रदर्शन को देखा। सेना के श्वान दस्ते घुड़सवार दल का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखा। हमारी सेना को एक पेशेवर दक्षता का प्रतीक बनाती है।
यह समारोह तीनो सेनाओं के बेहतरीन समन्वय का उत्कृष्ट पर्दशन है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे के प्रति 140 करोड़ देशवासियों को आश्वस्त करती है।
आज हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। हम हर चुनौती का सामना कर सकते हैं। हमारी सेना एक सुरक्षा ढांचा ही नहीं बल्कि देश की नींव भी है। हमारे जवान देश की सुरक्षा के प्रति तत्पर रहते हैं। वो हमारे असली राष्ट्रनायक है।
आज भारत विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत व बड़े से बड़े षड्यंत्र को नेस्तनाबूद करने में सक्षम है। हमारा सौभाग्य है, देश की आबादी का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है जिसमे देश की 25%आबादी निवास करती है। यह वीरों की धरती है। हमारे नौजवान ने देश प्रदेश का अनेक अवसरों पर गौरव बढ़ाया है। देश की रक्षा के लिए प्राण आहुति देने वाले नौजवानों के परिजनों को 50 लाख,आश्रित को सरकारी नौकरी में समायोजन और शहीद के स्मारक का स्थापित करने का कार्य करती है।
सीएम योगी ने कहा कि हमारे देश मे रक्षा के प्रति आत्मनिर्भरता बढ़ी है। उत्तर प्रदेश में डिफेंस नोड स्थापित हो रहा हैं। डिफेंस कॉरिडोर में लखनऊ में ब्रह्मोस का निर्माण, झांसी नोड में भारत डायनमिक्स यूनिट द्वारा आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। राष्ट्र रक्षा कार्य मे उत्तर प्रदेश सदैव अग्रणी भूमिका निभाने को तत्पर है। डिफेंस कॉरिडोर में ये आयोजन बहुत महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। यह आयोजन सशस्त्र सैन्य समारोह हमारे समाज और हमारी नई पीढ़ी को प्रेरणा देगा।

