RADA
मध्यप्रदेश

प्रदेश की लाड़ली बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश की लाड़ली बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भाई, बहन के प्रेम के प्रतीक सावन पर्व पर राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपए के साथ 250 रुपए शगुन की राशि के रूप में बहनों के खातें में जमा कराए हैं। प्रदेश सरकार बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए कृत-संकल्पित है। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से अपील की कि “हर घर तिरंगा अभियान” में अपने घरों पर तिरंगा झंडा अवश्य लगाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों का भाई होने पर वे गौरवान्वित महसूस करते हैं। अपनी इन सवा करोड़ बहनों के साथ सावन का पूरा माह रक्षाबंधन मनाया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : श्रीलंका से हार के बाद अब इन टीमों से होगी भारत की टक्‍कर; जानिए पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक देश में बसे भारतवंशियों की हमेशा चिंता करते हैं और जरूरत पड़ने पर हर नागरिक की हरसंभव मदद करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : क्या आप जानतें है आपको रोज कितना पानी पीना चाहिए – Pratidin Rajdhani

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भैंसदेही महाविद्यालय का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजन सिंह कोरकू के नाम और मेंडा जलाशय का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम भाऊ कोरकू के नाम पर करने की घोषणा भी की। साथ ही भैंसदेही में जनजातीय संस्कृति अध्ययन शाला प्रारंभ करने की घोषणा भी की। उन्होंने भीमपुर में 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल स्वीकृत करने की घोषणा भी की।

ये खबर भी पढ़ें : अब ई-वाहनों का जमाना, बढ़ी 55% बिक्री, ई-बाइक का भी चलन ज्यादा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल जिले की बहनों को झूला झुलाया और बहनों पर पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित बहनों से राखी बंधवाकर “श्रावण उत्सव” मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दौरान जनजातीय वेशभूषा में लोकनृत्य में भी शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें : अभिनेता विक्रांत मैसी फिर से चर्चा में, इस वजह से भड़के

केंद्रीय जनजातीय मामलों के राज्यमंत्री श्री उईके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए सरकार ने अनेक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पिछले 10 वर्षों में देश में जनजातियों का सम्मान बढ़ा है। उनके गांव में ही रोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उन्हें अब रोजगार की तलाश में अन्य गांवों व शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ता।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री साय की अभिनव पहल, 7.59 लाख से अधिक पालकशिक्षकों ने दी सहभागिता

विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 60.29 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इनमे 26.70 करोड रुपए लागत के कुल 11 कार्यों का भूमि-पूजन और लोक निर्माण विभाग के सेतु विकास निगम के 33.59 करोड रुपए लागत के 7 कार्यों का लोकार्पण भी किया।

ये खबर भी पढ़ें : अब बदलने जा UPI पासवर्ड, आ रहा नया पेमेंट सिस्टम

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परीजन का किया सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू एवं सरदार विष्णु सिंह गोंड के परिजन का सम्मान किया। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के तहत कार्यक्रम स्थल पर आम का पौधा लगाया। बताया गया कि अभियान के तहत जिले में अभी तक 3.40 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित भी किये।

ये खबर भी पढ़ें : पहली बार कमला हैरिस-वॉल्ज की चुनावी रैली, बोले- ट्रंप के खिलाफ लड़ना ही मकसद नहीं

विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल जिले के भैंसदेही में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन किया। उन्होंने आजीविका मिशन के स्टॉल पर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार वर्मी कंपोस्ट, बांस से बनी होम डेकोरेशन की सामग्री, साबुन, वाशिंग पाउडर, ब्रास मेटल से बनी आकर्षक सामग्री प्रस्तुत की सराहना की। इसके अलावा वन विभाग के स्टाल में महुआ के लड्डू, महुआ के बिस्कुट और बांस से बनी गई कलाकृतियां प्रस्तुत की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर कोदों, कुटकी, ज्वार, बाजरा व मक्का जैसे मोटे अनाजों से तैयार पोषण आहार मुख्यमंत्री डॉ. यादव के समक्ष प्रस्तुत किये गए, जिसे मुख्यमंत्री ने सराहा कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।

ये खबर भी पढ़ें : साय कैबिनेट का फैसला : टाइगर रिजर्व का क्षेत्रफल बढ़ाने सहित यह हुआ फैसला

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका