RADA
अपराध
Trending

छत्तीसगढ़ के इस विश्वविद्यालय की वेबसाइट को पाकिस्तानी हैकर्स ने किया हैक

दु्र्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वे बसाइट को हैक करने का मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वेबसाइट को पाकिस्तानी हैकरों द्वारा हैक किया गया है। यह तीन महीने में तीसरी घटना है, जब वेबसाइट को हैक किया गया है।
सोमवार को जब छात्रों ने वेबसाइट खोली, तो उन्हें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे और देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक संदेशों वाले पोस्टर मिले।
इस हैकिंग की जिम्मेदारी पाकिस्तानी हैकर्स ने ली है। इस घटना ने विश्वविद्यालय प्रशासन और वेबसाइट का रखरखाव करने वाली निजी एजेंसी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैकिंग की जानकारी छात्रों द्वारा स्क्रीनशॉट वायरल करने के बाद सामने आई, क्योंकि विश्वविद्यालय प्रबंधन और एजेंसी दोनों को इसकी कोई खबर नहीं थी।
इधर इस मामले में छात्रों का कहना है कि यह सिर्फ शैक्षणिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक हुई है। पहली घटना 7 जुलाई 2025 को और दूसरी घटना 7 सितंबर 2025 को हुई थी।
छात्रों ने कहा कि पिछली हैकिंग के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने वेबसाइट का ऑडिट कराने का वादा किया था, लेकिन यह प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है। सुरक्षा इंतजाम जस के तस बने हुए हैं, जिससे निजी एजेंसी की लापरवाही साफ नजर आती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार सख्त कदम उठाने का दावा किया है। हालांकि, छात्रों का मानना है कि जब तक वेबसाइट की जिम्मेदारी किसी सक्षम सरकारी एजेंसी को नहीं सौंपी जाएगी, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।
छात्रों का कहना है कि इस घटना ने डिजिटल सुरक्षा की कमजोरियों को उजागर किया है और जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। वेबसाइट हैक होने के बाद छात्रों और विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका