RADA
अपराध

सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी, आरोपी गिरफ्त्तार

सुने मकान का ताला तोड़कर चोरी, आरोपी गिरफ्त्तार

बिलासपुर। प्रार्थी छोटू मरावी पिता सुखराम मरावी ग्राम बीजा थाना तखतपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 फरवरी को दोपहर करीबन 3 बजे प्रार्थी व उसकी पत्नी घर में ताला बंद कर खेत मे रोपई करने गये हुए थे वापस आये तो देखे कि घर में बेड के निचे रखे नगदी रकम 6500 रूपये एवं 02 नग स्टील के थाली को कोई अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोड़कर चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी तखतपुर देवेश सिंह राठौर के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम गठित कर 02/08/2024 को संदेही राहुल ठाकुर पिता स्व गजानंद को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से 02 नग स्टील का थाली व 500रु जप्त किया गया एवं नगदी रकम 6000 रूपये को खर्च कर डालना बताया। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

1 राहुल ठाकुर पिता स्व गजानंद उम्र मुन्ना उम्र 23 साल साकिन ग्राम बीजा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका