RADA
छत्तीसगढ़
Trending

मानसून में शुद्ध पेयजल आपूर्ति पर रहेगी कड़ी निगरानी: संतोष सीमा साहू

 जोन 2, 4, 5, 6 जल विभाग के कार्यों की समीक्षा की 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाल्व और पाईप लाईन संबंधी प्रस्ताव देने पावर पंपो, हैण्डपंपों का डिसइंफेक्शन कार्य लगातार करने, पाईप लाईन लिकेज मिलने पर तत्काल सुधारने के दिये निर्देश 

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम जल कार्य विभाग  संतोष सीमा साहू ने नगर निगम जोन 2. 4, 5, 6 जल विभाग के सहायक अभियंताओं, उपअभियंताओं सहित लाईनमेन कर्मचारियों की बैठक लेकर जलकार्य विभाग के कार्यों की समीक्षा कार्यपालन अभियंता जल नरसिंह फरेन्द्र एव अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में की और आवश्यक निर्देश दिये। नगर निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू ने निर्देशित किया कि बार-बार खराब हो रहे वाल्व और पाईप लाईन के संबंध में आवश्यक तकनीकि प्रस्ताव शीघ्र दिये जाये ताकि इसमे सुधार करवाकर व्यवस्था दुरूस्त की जा सके। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में जोन स्तर पर पावर पंपों और हैण्ड पंपो का डिसइं‌फेक्शन करने की कार्यवाही मानसून के दौरान लगातार जारी रखने एवं उसे प्राथमिकता देने निर्देशित किया ताकि नागरिको को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सतत की जा सके।

नगर निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष  संतोष सीमा साहू ने मानसून के दौरान विशेष सतर्कता और जागरूकता बनाये रखकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए नागरिको को शुद्ध पेयजल आपूर्ति प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये। जलकार्य विभाग अध्यक्ष ने कही से भी किसी क्षेत्र में पाईप लाईन लीकेज की शिकायत मिलने पर तत्काल प्राथमिकता से उसमे सुधार करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिये है। उन्होने रावणभाठा फिल्टर प्लांट में सतत मॉनिटरिंग कर सभी नागरिको को नगर निगम जलविभाग की ओर से मानसून में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। जलकार्य विभाग अध्यक्ष ने इस कार्य हेतु नवपदस्थ उपअभियताओं की प्रशासनिक तौर पर ड्यूटी मॉनिटरिंग करवाने लगाने के निर्देश कार्यपालन अभियंता जल को दिये है। जलकार्य विभाग अध्यक्ष ने सभी लाईनमेनों को पाईप लाईनो का निरीक्षण और जाच मानसून के दौरान सतर्कता से करने निर्देशित किया है ताकि पाईप लाईन लीकेज का पता लग सके और उसे तत्काल सुवार जा सके और नागरिको को सतत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। जलकार्य विभाग अध्यक्ष ने मानसून में जलजनित रोगो की कारगर रोकथाम करने का कार्य प्राथमिकता से करने निर्देशित किया है।

 

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका