
कार में क्लच प्लेट खराब होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, आइए जानते हैं
नई दिल्ली। समय पर सर्विस न करवाने के अलावा खराब तरीके से गाड़ी चलाने और बिना देखभाल के लंबे समय तक गाड़ी चलाने पर कई तरह की खराबियां आने का खतरा बढ़ जाता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : तमन्ना भाटिया की टॉप 7 फिल्में – Pratidin Rajdhani
लेकिन कई बार कार खराब होने से पहले कुछ खास तरह के संकेत भी देती है। गाड़ी की क्लच प्लेट में खराबी आ जाए तो बिना देरी किए ठीक करवाना काफी जरूरी हो जाता है। क्लच खराब होने से पहले किस तरह के संकेत मिलने लगते हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर में रखेंगे ये 7 चित्र – Pratidin Rajdhani
अगर गाड़ी चलाते हुए आगे या पीछे करने में परेशानी हो तो क्लच प्लेट खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। कई बार समस्या इतनी ज्यादा हो जाती है कि कार को अपनी जगह से हिलाना भी मुश्किल हो जाता है। ज्यादा परेशाानी आने के बाद टो करवाकर ही मेकैनिक के पास ले जाया जा सकता है। अगर कार को चलाते हुए गियर बदलने के दौरान भी समस्या आने लगे, तो यह भी क्लच प्लेट खराब होने का संकेत होता है। अगर कार से पहाड़ी इलाकों पर सफर किया जाता है। तब भी कार को चलाने में परेशानी होती है, तो भी क्लच प्लेट को चेक करवाना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें : महतारी वंदन योजना – महिलाओं के लिए मुश्किल समय का सहारा Pratidin Rajdhani
अगर कार चलाते हुए कम स्पीड पर भी गाड़ी आगे बढ़ाने में परेशानी आती है, तो क्लच में खराबी होने का खतरा होता है। आमतौर पर अगर क्लच प्लेट में खराबी आ जाती है तो कम स्पीड के साथ कार में ऊंचा गियर लगाकर बढ़ाने में समस्या आने लगती है। जब भी कार में क्लच प्लेट में खराब आती है तो कई बार केबिन के अंदर बदबू आने लगती है। ऐसा तब होता है जब क्लच प्लेट ओवरहीट हो जाती है और इस कारण यह खराब भी हो सकती है।
ये खबर भी पढ़ें : सूर्य नमस्कार के लाभ – Pratidin Rajdhani

